Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित गांव आन्यौर के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र स्थित गांव मनखेड़ा निवासी पवन के रूप में हुई है। पवन गोवर्धन के आन्यौर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर अपने साथी के साथ खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है। गोवर्धन थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार थार चालक और उसके साथी की तलाश की जा रही है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

कोसीकलां: व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी की सूचना से हड़कंप, पुलिस जांच में सामने आई यह सच्चाई

Next News

मथुरा: 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत सदर बाजार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी