Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां में सराफा व्यापारी के यहां करोड़ों की बड़ी चोरी, 10 किलो सोना और ₹15 लाख नकद ले गए चोर

मथुरा के कोसीकलां स्थित भरत मिलाप चौक के सराफा बाजार में रविवार रात हुई बड़ी चोरी की वारदात से पूरे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने जुगल किशोर ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए दुकान की तिजोरी खोलकर व्यापारी के अनुसार करीब 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के बाद बदमाश दुकान में लगे CCTV सिस्टम की DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके।

जानकारी के मुताबिक दुकान मालिक के बेटे वरुण और उनके भाई रविवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सभी कीमती आभूषण स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए थे। सोमवार सुबह जब वरुण दुकान पहुंचे तो पीछे बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी खुली पड़ी थी और उसमें रखे आभूषण व नकदी गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की खबर फैलते ही सराफा बाजार के व्यापारियों में रोष फैल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की।

Previous News

आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग का नोटिस: सैकड़ों मकानों पर बेदखली का खतरा, स्थानीय निवासियों में मचा हड़कंप

Next News

वृंदावन पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद, कस्टडी रिमांड में मिली सफलता