Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकराई; 8 घायल

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के नींद की झपकी के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया, जबकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 2:40 बजे नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर माइलस्टोन 75 के पास बस संख्या BR28P3391 ट्रक HR55AZ2463 से जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में बस चालक सुनील दत्त को नींद की झपकी आना हादसे का कारण माना गया है।

दुर्घटना में चालक सुनील दत्त, कंडक्टर तथा बस सवार अभय शुक्ला, बंटी शर्मा, सूची अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम सिंह और गोपाल भारद्वाज घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है।

Previous News

मथुरा: मांट पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार - 13,450 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

Next News

आगरा: मेले से अचानक लापता हुई लड़की का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस