Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर भीषण हादसा: रॉन्ग साइड आ रही टूरिस्ट बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर वात्सल्य ग्राम के समीप सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पागलबाबा मंदिर की दिशा से रॉन्ग साइड आ रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस (UP25GT2529) ने स्कूटी सवार को बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार अक्रूर गांव निवासी किशन (40 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। वह पापड़ी चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाकर अपने बेहद गरीब परिवार का भरण-पोषण करते थे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे रास्ते पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही वृंदावन, जैंत और गोविंद नगर थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

मृतक के भतीजे दिनेश ने परिवार की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं, सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन की ओर से देय सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Previous News

खुले नाले में गिरी एक लाख की भैंस,भैंस को निकालने के लिए किसान करीब दो घंटे तक करता रहा प्रयास, नगर निगम से मांगी मदद

Next News

मथुरा में सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन: विप्र विभूतियों का हुआ सम्मान, राष्ट्रीय एकजुटता का हुआ आह्वान