Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान: शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा के बताए अहम उपाय

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना शेरगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़खानी जैसी घटनाओं का सामना होने पर चुप न रहने, बल्कि तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने, साइबर ठगी और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचने के लिए भी आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

पुलिस टीम ने यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Previous News

BREAKING NEWS: आगरा नगर निगम के हाउस टैक्स कार्यालय में आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक

Next News

थून कंगन पावर नहर से युवक-युवती के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी