Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: आगरा नगर निगम के हाउस टैक्स कार्यालय में आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक

आगरा: आगरा नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में विभाग की बिल बुक, महत्वपूर्ण फाइलें और कार्यालय का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।

नगर निगम के मुख्य कार्यालय स्थित कमरा नंबर-101 में सुबह करीब 9:30 बजे अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे दस्तावेज, दो कुर्सियां, एक मेज और एक केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अधिकारियों ने कमरे को खाली कराकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसी कमरे में हाउस टैक्स कलेक्शन से जुड़ी बिल बुक और अभिलेख रखे गए थे, जिनमें से कई दस्तावेज आग में नष्ट हो गए। अब नगर निगम आग के वास्तविक कारणों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच करेगा।

Previous News

आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसला यात्री, GRP जवान ने दौड़कर बचाई जान

Next News

मिशन शक्ति अभियान: शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा के बताए अहम उपाय