Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सड़कों पर कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोगों का निकलना हुआ दुश्वार

जन्माष्टमी महोत्सव के बाद वृंदावन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की मुख्य सड़कें और गलियां कूड़े के ढेर से पट गई हैं। जगह-जगह फैली गंदगी और उठ रही भीषण दुर्गंध से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जन्माष्टमी के अगले ही दिन शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब पूरे शहर में दिखाई दे रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद होने से घरों के डस्टबिन भर चुके हैं, जबकि मुख्य सड़कों और बाजारों में कूड़े के ढेर आधी सड़क तक फैल गए हैं।

गंदगी के कारण राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं मुंह पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दुर्गंध के चलते ग्राहक भी प्रभावित हो रहे हैं और बाजार का माहौल खराब हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय शहर में वायरल बुखार का प्रकोप पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ा रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कर शहर को गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है।

Previous News

यूजीसी कानून के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का बिगुल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Next News

मासूम बच्चों में बढ़ रहा वायरल फीवर, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़