Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए बांके बिहारी के दर्शन, बोले– देश में सुख-समृद्धि की कामना की

वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को सपरिवार वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर सेवायतों ने उनका स्वागत किया और ठाकुर जी का प्रसाद व पटका भेंट कर आशीर्वाद दिया।

दर्शन के बाद चिराग पासवान ने कहा कि ब्रजधाम आकर बांके बिहारी जी के चरणों में देश की खुशहाली, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद जीवन की प्रार्थना की है। उन्होंने वृंदावन की आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव की सराहना करते हुए इसे अद्भुत अनुभव बताया।

मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही, जबकि पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था संभाले रखी। चिराग पासवान ने दर्शन के बाद परिवार के साथ कुछ समय वृंदावन में बिताया और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Previous News

समस्तीपुर में हादसे के बाद शराब की लूट, गड्ढे में पलटी कार तो टूट पड़ी भीड़

Next News

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन 3 गिरफ्तार, 5 MCD अधिकारी सस्पेंड