Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
समस्तीपुर में हादसे के बाद शराब की लूट, गड्ढे में पलटी कार तो टूट पड़ी भीड़

बिहार के समस्तीपुर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक कार गड्ढे में पलट गई, लेकिन लोगों का ध्यान घायलों पर नहीं बल्कि कार में भरी शराब पर चला गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी और लोग टेट्रा पैक और शराब की बोतलें लूटकर भागने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-28 के पास की है। बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

इसी बीच जब लोगों को पता चला कि कार में शराब भरी हुई है, तो आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में लोग दोनों हाथों में शराब के टेट्रा पैक भरकर ले जाते और मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के पहुंचने तक कार लगभग खाली हो चुकी थी। अब पुलिस वीडियो के आधार पर शराब लूटने वालों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन दिल्ली सरकार गिराएगी जर्जर इमारतें

Next News

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए बांके बिहारी के दर्शन, बोले– देश में सुख-समृद्धि की कामना की