Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दर्जनो लोग घायल

थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जचौदा में सोमवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो सोमवार को मारपीट में बदल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

Next News

आगरा में फर्जी स्कूलों पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 58 स्कूल बंद, ₹58 लाख जुर्माना;- अब होगी FIR