मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना होने पर डरने की बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को 112 पुलिस, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।