Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 06 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पिता के लिए खाना लेने निकले दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार देर शाम पिता के लिए खाना लेने जा रहे दो सगे भाइयों पर दबंगों ने हमला कर दिया। नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों की मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना थाना हाईवे क्षेत्र के मंडी चौराहे के पास की है, जहां प्रियांश और पारस अपने पिता के लिए खाना लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जबकि प्रियांश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल युवकों के चाचा नौहबत सिंह का आरोप है कि उनके भाई श्याम बाबू ने वर्ष 2024 में ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाया था, जिसके बाद उन्हें कई हिंदू संगठनों ने सम्मानित किया था। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते पहले भी परिवार पर हमला हुआ था और अब दोनों भतीजों को निशाना बनाया गया है।

Previous News

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की इमारत ढही, 1 की मौत, रेस्क्यू जारी - मौके पर पहुंच रहीं CM रेखा गुप्ता

Next News

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और अधिकारों का दिया संदेश