Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 06 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां में महिला जिम और ताइक्वांडो अकादमी का शुभारंभ

मथुरा के कोसीकलां में महिलाओं की फिटनेस और बेटियों की आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सिटी फिटनेस क्लब एवं ताइक्वांडो अकादमी का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने आत्मरक्षा के शानदार करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया।

कोसीकलां के अग्रसेन नगर में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने इस पहल को महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि आज के समय में बेटियों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। यह अकादमी उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के गुण भी सिखाएगी।

अकादमी की संचालिका अनु शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और आधुनिक फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि बच्चों और विशेषकर बेटियों को अनुभवी कोच नीलम कुमारी के निर्देशन में ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शुभारंभ के दौरान नन्हे खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा के दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के हैरतअंगेज करतबों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Previous News

मथुरा में वेतन न मिलने पर नगर निगम के कचरा वाहन चालकों की हड़ताल

Next News

सहारनपुर मस्जिद विवाद में नया मोड़: मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं