Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 06 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बारिश के बीच बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत

वृंदावन की राधिका विहार कॉलोनी में बारिश के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। करंट बिजली के बॉक्स में प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

शनिवार को हुई इस घटना में कुलदीप तिवारी, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और वर्तमान में राधिका विहार कॉलोनी में रह रहे थे, बारिश के दौरान बिजली के बॉक्स के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Previous News

जेई को कार से रौंदने की कोशिश का मुख्य आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार

Next News

चलती ट्रेन में युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार