मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में 31 अगस्त को जेई विक्रांत भारती को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अटेम्प्ट टू मर्डर के मुकदमे में नामजद मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को मसानी तिराहे पर हुए इस जानलेवा हमले में आरोपी ने कार से विक्रांत भारती को रौंदने का प्रयास किया था। मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।
नगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जल्द साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट दाखिल करेगी और इस मामले को केस मॉनिटरिंग सूची में शामिल कर शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास करेगी।