Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ में नशे का सबसे बड़ा नेटवर्क बेनकाब 9.60 लाख टैबलेट, 6 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी कर 9.60 लाख अल्प्राजोलाम टैबलेट, 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल और 720 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं। बरामद दवाओं का कुल वजन करीब 228 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों और मेडिकल कारोबार की आड़ में नशीली दवाओं की सप्लाई और बिलिंग का संगठित नेटवर्क चला रहे थे।

गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएनटीएफ का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह की वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

Previous News

वृंदावन को मिला नया पुलिस सर्किल, संदीप कुमार सिंह बने पहले सीओ

Next News

ब्रज को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्वरूप, अखिलेश ने गिनाए विकास के वादे