Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पहली बार LIVE होगी बांके बिहारी की मंगला आरती, डीएम-एसएसपी ने परखी जन्माष्टमी तैयारियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर वृंदावन में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व श्रद्धालु सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार पहली बार बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती का लाइव स्ट्रीमिंग भी किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश व निकास मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

बांके बिहारी मंदिर परिसर में सीमित स्थान होने के कारण देर रात 1:55 बजे होने वाली दिव्य मंगला आरती के लिए केवल 600 पास जारी किए गए हैं। वहीं इतिहास में पहली बार आरती का सीधा प्रसारण पूरे वृंदावन में लगाई गई बड़ी LED स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दिव्य आरती के दर्शन कर सकें।

Previous News

मां कंकाली मित्र मंडल का 30वां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Next News

गोवर्धन में डकैती की साजिश नाकाम: पुलिस ने 4 बदमाशों को हथियारों समेत दबोचा