योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर मथुरा में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मां कंकाली मित्र मंडल, द्वारकापुरी की ओर से 30वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
द्वारकापुरी स्थित मां कंकाली मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में भक्तों को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि यह विशाल भंडारा पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाती है, जबकि अगले दिन परंपरा के अनुसार कढ़ी-चावल प्रसाद का भी वितरण किया जाता है।
सेवा, समर्पण और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मां कंकाली मित्र मंडल का यह आयोजन हर वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव की विशेष पहचान बन चुका है।