Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-भरतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: मैक्स में पीछे से घुसे कैंटर, एक मजदूर की मौत 6 घायल

मथुरा-भरतपुर मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मगोर्रा क्षेत्र के कोसी खुर्द के पास तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरी मैक्स गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए यह रिपोर्ट।

देर रात थाना मगोर्रा क्षेत्र के कोसी खुर्द के समीप मथुरा-भरतपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने चल रही मैक्स गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मजदूर चीख-पुकार मचाते हुए फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में 45 वर्षीय मधूरा पुत्र रामबाबू, निवासी हाथरस, की दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों ने बताया कि वे सभी हाथरस जनपद के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और भरतपुर में मजदूरी करने के लिए मैक्स गाड़ी से जा रहे थे। तभी पीछे से आए कैंटर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गुड्डू, रवि, संजय, अजय और गौरव समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

जन्माष्टमी 2026 - श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर अभेद सुरक्षा कवच, 7 जोन-33 सेक्टर में तैनात रहेगा पुलिस बल

Next News

जन्माष्टमी सुरक्षा के मद्देनज़र सुरीर थाने के सामने चला सघन वाहन चेकिंग अभियान