Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, पार्षदों का बिजली घर पर प्रदर्शन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने जनपद भर में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देहात से लेकर शहर तक हर क्षेत्र में बिजली संकट गहराता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के दर्जनों पार्षद कैंट बिजली घर पहुंचे और चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा।

पार्षदों ने बताया कि एक ओर तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बिना सूचना के कटौती की जा रही है। इसके अलावा प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी और जगह-जगह खुले बिजली बॉक्स भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।

पार्षदों ने यह भी कहा है कि बिजली विभाग के द्वारा उनको आश्वासन मिला है

इन सभी समस्याओं को लेकर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। हालांकि बिजली विभाग की ओर से एक हफ्ते के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया है।

Previous News

यमुना के पास मिलीं मृत गायें, गोरक्षकों में उबाल,प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

Next News

यमुना किनारे नाविकों की आजीविका पर संकट, कांग्रेस के मुकेश धनगर ने उठाई नाविकों की आवाज