Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना के पास मिलीं मृत गायें, गोरक्षकों में उबाल,प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

संवाददाता: आकाश शर्मा

मथुरा
में एक बार फिर गौवंश की बदहाली का मामला सामने आया है जहाँ मसानी क्षेत्र स्थित यमुना मिशन के पास यमुना किनारे तीन मृत गायों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षक मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गोरक्षकों का आरोप है कि नगर निगम और संबंधित विभागों की घोर लापरवाही के चलते शहर में गौवंश की स्थिति दिन पे दिन बत से बदतर होती जा रही है।

सड़कों पर खुलेआम घूमती गायें कचरा और गंदगी खाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी मौत हो रही है।

उनका कहना है कि धर्मनगरी होने के बावजूद यहां गौशालाओं और ठहराव की समुचित व्यवस्था नहीं है प्रदर्शन कर रहे गोरक्षकों ने कहा कि चाहे भीषण गर्मी हो या कड़ाके की सर्दी, वे हर समय गायों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता उनके प्रयासों पर पानी फेर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं मामले को लेकर गोरक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शहर में गौवंशो के देखभाल के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सभी गौ रक्षक आंदोलन के लिए वध्य होंगे

Previous News

उत्तर प्रदेश में आसमानी आग: 45°C तक पहुंचा पारा, 40 जिलों में रेड अलर्ट, वॉर्म नाइट ने बढ़ाई चिंता

Next News

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, पार्षदों का बिजली घर पर प्रदर्शन