Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूनिटी वन मॉल की छत पर चढ़ी 20 वर्षीय युवती, 25 मिनट के रेस्क्यू के बाद बची जान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित यूनिटी वन मॉल में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 20 वर्षीय युवती मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल की छत पर पहुंच गई और वहां से कूदने की कोशिश करने लगी। मॉल में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने करीब 25 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 8:50 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक युवती मॉल की छत के किनारे खड़ी है। सूचना मिलते ही एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने दिल्ली पुलिस और मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर सावधानीपूर्वक युवती को समझाया और सुरक्षित स्थान पर ले आए।

अधिकारियों ने बताया कि युवती को रात 9:15 बजे सफलतापूर्वक बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बचाव के बाद युवती को आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती छत पर कैसे पहुंची और उसने यह कदम उठाने की कोशिश क्यों की। मामले की जांच जारी है।

Previous News

शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, टॉय ट्रेन सेवाएं ठप

Next News

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार, 2 करोड़ की फिल्म ने रच दिया इतिहास