Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन: CDO डॉ. पूजा गुप्ता

मथुरा | मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि मथुरा को सभी श्रेणियों के मुख्यमंत्री आवास के लिए पर्याप्त लक्ष्य प्राप्त हो चुका है।

डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है, वे अपने संबंधित विकासखंड (ब्लॉक) में पहुंचकर जल्द से जल्द आवेदन करें। प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसलिए सभी योग्य लाभार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर समय रहते आवेदन अवश्य करें, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

Previous News

साइबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिली 79 ऑनलाइन फ्रॉड शिकायतें

Next News

मेहनत और अनुशासन का मिला सम्मान, 53 कराटे खिलाड़ियों ने हासिल की नई बेल्ट