Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साइबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिली 79 ऑनलाइन फ्रॉड शिकायतें

मथुरा | थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर ठगी और टटलूबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में मोबाइल से जुड़े IMEI नंबर पर देशभर में 79 ऑनलाइन साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर नीमगांव बाईपास रोड स्थित सकरवा कट के पास से 23 वर्षीय मोहम्मद शकील, निवासी मडौरा थाना गोवर्धन, को गिरफ्तार किया गया। बरामद रियलमी मोबाइल की जांच में विभिन्न बैंक खातों की जानकारी, फर्जी दस्तावेज और साइबर फ्रॉड से संबंधित डिजिटल सामग्री मिली।

प्रारंभिक जांच में मोबाइल में सेव कई बैंक खातों के खिलाफ भी साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य संभावित साथियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

थाना गोवर्धन में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चमोली पुलिस का त्वरित एक्शन

Next News

सीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन: CDO डॉ. पूजा गुप्ता