Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिश्ता टूटा तो सिरफिरे ने दो बहनों पर फेंका तेजाब, शादी से इनकार की मिली खौफनाक सजा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी का रिश्ता टूटने से नाराज़ एक युवक ने आधी रात अपनी पूर्व मंगेतर और उसकी छोटी बहन पर तेजाब फेंक दिया। दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जबकि आरोपी को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने अपनी बड़ी बेटी की शादी हर्ष भाटी नामक युवक से तय की थी, लेकिन बाद में युवक के नशे की लत की जानकारी मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का दबाव बना रहा था।

बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और दरवाजा खुलते ही पूर्व मंगेतर पर तेजाब फेंक दिया। बड़ी बहन को बचाने दौड़ी छोटी बहन भी तेजाब की चपेट में आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दोनों बहनों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
Previous News

लखनऊ में फिर बुलडोजर एक्शन की तैयारी वकीलों के चैंबरों पर चस्पा हुए नोटिस, 30 अगस्त को कार्रवाई

Next News

दिल्ली वोटर लिस्ट में 47 लाख नाम गायब! 31 अगस्त से शुरू होगा दावा-आपत्ति का मौका