Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संगठन में बड़ा बदलाव: अमन पाण्डेय बने विभाग संयोजक, योगेंद्र चौधरी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी

मथुरा। अलीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएं की गईं। बैठक में मथुरा एवं हाथरस क्षेत्र के लिए नए दायित्वों का ऐलान करते हुए दो प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश नेतृत्व ने अमन पाण्डेय को मथुरा–हाथरस विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया, जबकि योगेंद्र चौधरी को जनपद मथुरा का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। दोनों नियुक्तियां सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर घोषित की गईं।

प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से मथुरा एवं हाथरस क्षेत्र में संगठन का विस्तार और जनसंपर्क अभियान नई गति प्राप्त करेगा।

घोषणा के बाद मथुरा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए अमन पाण्डेय और योगेंद्र चौधरी को बधाई दी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Previous News

चलती ट्रेन से फिसला यात्री, हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी- वीडियो देखें

Next News

होली गेट से रेलवे स्टेशन तक पुलिस का अभियान, एंटी रोमियो टीम ने कसा शिकंजा - मनचलों को दी चेतावनी