Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती ट्रेन से फिसला यात्री, हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी- वीडियो देखें

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलती ट्रेन से फिसल रहे यात्री की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। उनकी इस बहादुरी की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जमकर सराहना की।

रेलवे पुलिस उपाधीक्षक आगरा के निर्देशन में जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान लालकुआं–राजकोट स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार बिना देर किए दौड़े और अपनी जान जोखिम में डालते हुए यात्री को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। उनकी त्वरित सूझबूझ और साहसिक कार्रवाई से यात्री सुरक्षित बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने जीआरपी जवान की बहादुरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रेलवे पुलिस ने भी इसे कर्तव्य के प्रति समर्पण और सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Previous News

21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ फरार आरोपी; कई टीमें तलाश में जुटीं

Next News

संगठन में बड़ा बदलाव: अमन पाण्डेय बने विभाग संयोजक, योगेंद्र चौधरी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी