Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला: DRDO की मिसाइल तकनीक अब निजी उद्योग को मिलेगी

भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। अब डीआरडीओ द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय निजी रक्षा कंपनियों को ट्रांसफर की जाएगी, जिससे देश में ही अत्याधुनिक मिसाइलों का निर्माण तेज़ी से हो सकेगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सभी कन्वेंशनल मिसाइल सिस्टम की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य निजी रक्षा उद्योग की उत्पादन क्षमता बढ़ाना, विदेशी आयात पर निर्भरता घटाना और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई गति देना है।

इस पहल के तहत भारतीय कंपनियां डीआरडीओ की विकसित मिसाइल तकनीक के आधार पर देश में ही निर्माण कर सकेंगी। इससे रक्षा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, साथ ही सशस्त्र बलों को स्वदेशी हथियारों की आपूर्ति और मजबूत होगी।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निजी भागीदारी को ऐतिहासिक बढ़ावा देगा और स्वदेशी मिसाइल उत्पादन के नए दौर की शुरुआत करेगा।

Previous News

त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, छोटे खाद्य विक्रेता भी रडार पर

Next News

भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में लगा संभव दिवस में पहुंचीं 6 शिकायतें, 1 का तत्काल निस्तारण