Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, छोटे खाद्य विक्रेता भी रडार पर

रक्षाबंधन और आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान तेज कर दिया है। नकली पनीर, खोया, मिठाई के साथ अब छोटे ढाबों, होटलों और चौराहों पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेता भी विभाग की निगरानी में हैं, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिल सके।

मथुरा धार्मिक नगरी होने के कारण त्योहारों पर यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की हैं। अधिकारी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और मिलावट की पड़ताल कर रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग केवल बड़ी मिठाई दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे दुकानदारों और होटल संचालकों पर भी समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे ब्रज की छवि बनी रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।

Previous News

संस्कृति विवि में बागवानी विकास पर मंथन, पश्चिमी यूपी को हॉर्टिकल्चर हब बनाने की पहल

Next News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला: DRDO की मिसाइल तकनीक अब निजी उद्योग को मिलेगी