Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुलिस को मिले नए जांबाज,पुलिस लाइन में हुई परेड

उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में आज नए जांबाज शामिल हो गए हैं। कान्हा की नगरी मथुरा की रिजर्व पुलिस लाइन आज उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी, जब दीक्षांत परेड समारोह में नव-आरक्षियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ कदमताल किया। महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज इन जवानों ने देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली है।

रविवार को आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में DIG शैलेश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। परेड ग्राउंड पहुंचने पर मथुरा के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उनका विधिवत स्वागत किया शानदार मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि ने नव-आरक्षियों को संविधान और जनसेवा की शपथ दिलाई। इस भावुक और गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में जवानों के परिजन और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। वर्दी पहनकर देश की रक्षा का संकल्प लेने वाले इन चेहरों पर एक अलग ही चमक दिखाई दी।

इस मौके पर जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने नए पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का मंत्र दिया। अब ये जवान मथुरा सहित प्रदेश के अलग-अलग कोनों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम करेंगे।"

Previous News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी संग्राम: मंत्री संदीप सिंह का विपक्ष पर हमला, राहुल-अखिलेश का पुतला दहन

Next News

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन