Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी संग्राम: मंत्री संदीप सिंह का विपक्ष पर हमला, राहुल-अखिलेश का पुतला दहन

वृन्दावन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियों को महिला विरोधी बताया।

लक्ष्मण शहीद स्मारक पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दल राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहे हैं।

सम्मेलन के बाद सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मण शहीद स्मारक से चुंगी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया, जहां जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के अंत में मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

मंत्री संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में बाधा डाली है और देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी।

Previous News

वृन्दावन के गोपीनाथ बाजार में खुदाई से मची तबाही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Next News

पुलिस को मिले नए जांबाज,पुलिस लाइन में हुई परेड