Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
NH-2 पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 किलो संदिग्ध पनीर कराया नष्ट

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और डीएम मथुरा के आदेश पर कोसीकलां स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के डीग जनपद से बिक्री के लिए लाई जा रही बोलेरो गाड़ी से करीब 1200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख बताई गई। जांच के दौरान चालक सत्यवीर पनीर के क्रय-विक्रय संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे उसकी गुणवत्ता पर गंभीर संदेह हुआ।

गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य सचल दल ने 3 नमूने संग्रहित कर उन्हें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। वहीं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अस्वच्छ व दूषित प्रतीत हो रहे पूरे 1200 किलो पनीर का तत्काल विनष्टीकरण कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

दीपक शर्मा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Next News

अयोध्या-काशी की तर्ज पर मथुरा में 500 ड्रोन शो, आसमान में जीवंत होंगी श्रीकृष्ण की 12 लीलाएं