सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पर्यावरण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वृंदावन के गोधूलि पुरम स्थित श्री हरिदास धाम में आयोजित संगठन की विशेष बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा की।
बैठक को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, गंगा-यमुना की स्वच्छता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की संगठन को आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक शर्मा प्रदेश स्तर पर पर्यावरण संबंधी अभियानों को मजबूती देंगे।
दीपक शर्मा लंबे समय से गंगा-यमुना स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उन्होंने छाता गन्ना मिल से जुड़े मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी और प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।