Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 23 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

मथुरा: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर उनके आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

जयंत चौधरी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कुछ समय परिवारजनों के बीच रहकर उन्हें ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार राष्ट्रीय लोकदल के समर्पित, कर्मठ और ईमानदार नेता थे। उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनका निधन न केवल पार्टी, बल्कि पूरे कार्यकर्ता परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनीति का नहीं, बल्कि शोक और संवेदना का है। इसलिए वे किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करेंगे। जयंत चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Previous News

मथुरा में 650 से अधिक बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ, कंप्यूटर ओलंपियाड में दिखा उत्साह

Next News

विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव