Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 23 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 650 से अधिक बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ, कंप्यूटर ओलंपियाड में दिखा उत्साह

रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल में तकनीकी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संगम

मथुरा: गोवर्धन रोड स्थित रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल में रविवार को जन सांस्कृतिक मंच मथुरा के तत्वावधान में कंप्यूटर ओलंपियाड प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 650 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में सुबह 10 बजे सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ओजस्वी राज रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व भी जीवन की महत्वपूर्ण सीख है। उन्होंने बच्चों को तकनीकी ज्ञान के साथ अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उमा मोटर्स की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रमुख उद्योगपति एवं उमा मोटर्स के स्वामी पवन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 प्रोत्साहन पुरस्कार तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए थे।

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता, सामाजिक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Previous News

आवारा कुत्तों ने 2 साल की मासूम पर किया हमला, ICU में जिंदगी की जंग

Next News

राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि