Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के स्काई टावर में भीषण आग! लैपटॉप-कंप्यूटर का गोदाम जलकर खाक

आगरा: शहर के व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस स्थित स्काई टावर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पहली मंजिल पर बने लैपटॉप और कंप्यूटर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

गोदाम में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। गोदाम मालिक के मुताबिक इस हादसे में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल दमकल और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है तथा आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous News

हाथी पर बैठाकर अफसर बेटे का शाही स्वागत, बस्ती में पिता का अनोखा जश्न

Next News

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार