Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार: 450 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, गोविंदनगर पुलिस की कार्रवाई

मथुरा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना गोविंदनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 की रात करीब 11:28 बजे बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में जयसिंहपुरा चौराहे से पथवारी मंदिर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित (25 वर्ष) पुत्र वेदप्रकाश निवासी राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंदनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 450 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।

थाना गोविंदनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

वृंदावन हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कच्चे रास्ते से दबोचा

Next News

पहले ‘चोली के पीछे’ पर नचाया, फिर बरसी लाठियां! 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज मेरठ कांड में SSP का बड़ा एक्शन