Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 20 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मनाई तुलसीदास जयंती, हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

वृंदावन के ज्ञान गुदड़ी स्थित तुलसीदास मंदिर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसीदास जी के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया गया, जिसके बाद संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को आदर्श, संस्कृति और धर्म की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं आज भी जन-जन के जीवन को प्रेरणा देती हैं।

वहीं, सर्व ब्राह्मण महासभा मित्रमंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि रामायण के बाद भगवान श्रीराम के चरित्र का सबसे सुंदर और लोकप्रिय वर्णन रामचरितमानस में मिलता है। उन्होंने बताया कि तुलसीदास जी ने विनय पत्रिका, दोहावली और कवितावली जैसे अमूल्य ग्रंथों की रचना कर हिंदी साहित्य और रामभक्ति को समृद्ध किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर धर्म, संस्कृति और समाज की एकता का संदेश दिया। अंत में सभी ने गोस्वामी तुलसीदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Previous News

रंगजी मंदिर मार्ग पर टूटा 11 KV का खंभा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Next News

तुलसीदास जयंती पर गूंजा राम नाम, सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने किया भव्य आयोजन