Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 20 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रंगजी मंदिर मार्ग पर टूटा 11 KV का खंभा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

वृंदावन के रंगजी मंदिर मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का खंभा टूटने से बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। मुख्य आधार से अलग हो चुका क्षतिग्रस्त खंभा फिलहाल पास में खड़े दूसरे विद्युत खंभे के सहारे टिका हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खंभा झुकने की वजह से हाईटेंशन लाइन के तारों के बीच की दूरी लगभग खत्म हो गई है। तार एक-दूसरे को छूने की कगार पर हैं, जिससे कभी भी शॉर्ट सर्किट या बड़ा विद्युत हादसा हो सकता है।

रंगजी मंदिर मार्ग वृंदावन का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और स्थानीय निवासी आवागमन करते हैं। ऐसे में यदि खंभा गिरता है या तार टूटते हैं, तो जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले टूटे हुए 11 KV खंभे को बदला जाए और हाईटेंशन तारों की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।

फिलहाल स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की अपील की है।

Previous News

जलभराव से परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, बोलीं- समाधान तक नहीं उतरूंगी

Next News

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मनाई तुलसीदास जयंती, हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ