Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BJP की नई टीम में यूपी के हरीश द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय महामंत्री

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम में उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी अहम स्थान दिया गया है।

हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी की नई टीम में हरीश द्विवेदी के साथ स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। यूपी से कई अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां मिली हैं, जिससे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पर पार्टी के विशेष फोकस के संकेत मिल रहे हैं।

Previous News

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी का दबदबा, 8 नेताओं को अहम जिम्मेदारी - OBC चेहरों पर खास फोकस

Next News

उद्घाटन के 3 महीने बाद ही गंगा एक्सप्रेसवे धंसा: 10 मीटर गहरा गड्ढा, UPEIDA में मचा हड़कंप