Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BJP की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी का दबदबा, 8 नेताओं को अहम जिम्मेदारी - OBC चेहरों पर खास फोकस

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। नई टीम में उत्तर प्रदेश के 8 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। यह बदलाव 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले खासा अहम माना जा रहा है।

यूपी से रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं डॉ. भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अमरपाल मौर्य को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अमरपाल मौर्य को कुशवाहा समुदाय से आने वाला प्रमुख चेहरा बताया जा रहा है, जबकि संगीता यादव को पूर्वांचल में महिला यादव चेहरे के तौर पर अहम जिम्मेदारी मिली है।

नई टीम में स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यूपी पर फोकस और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Previous News

खेलते-खेलते चौथी मंजिल से गिरा 1 साल का मासूम, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Next News

BJP की नई टीम में यूपी के हरीश द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय महामंत्री