Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टायर फटने से अनियंत्रित थार पलटी, अल्ट्रोज से टकराई; सात लोग घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह किलोमीटर संख्या 62.200 के पास टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। थार का अगला टायर अचानक फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्ट्रोज कार में पीछे से जा टकराया। इसके बाद थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बाजना कट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल, जेवर भेजा गया। सभी को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घायलों में अल्ट्रोज सवार मौ. सईद, सलमान और रफीक तथा थार सवार अथर्व श्रीवास्तव, आरुषी खरे, श्रेया और बरखा शामिल हैं।

पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

Previous News

36 वर्षों की अटूट परंपरा... मां कैला देवी का सजा भव्य फूल बंगला, 56 भोग के साथ रातभर गूंजे माता के जयकारे

Next News

चालक को आई झपकी, अज्ञात वाहन से टकराई XL6; दो घायल