Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाली अमावस्या पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम फूल बंगले में विराजे ठाकुर जी

मथुरा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर भक्तों ने इस सीजन के अंतिम भव्य फूल बंगले में विराजमान ठाकुर जी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

तड़के से ही मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा क्षेत्र “राधे-राधे” और “बांके बिहारी महाराज की जय” के जयकारों से गूंजता रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं में ठाकुर जी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर के जगमोहन और प्रांगण को बेला, चमेली, गुलाब और गेंदा सहित विभिन्न देशी-विदेशी फूलों से बेहद आकर्षक और कलात्मक ढंग से सजाया गया। फूलों से सजे भव्य बंगले में विराजमान ठाकुर जी की मनोहारी छवि भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। भक्त लगातार जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस बल ने सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Previous News

चुनावी रणनीतियों को धार देने में जुटा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, ब्रज प्रदेश की बैठक में मंथन

Next News

वृंदावन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयकारों से गूंजा नगर