Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चुनावी रणनीतियों को धार देने में जुटा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, ब्रज प्रदेश की बैठक में मंथन

मथुरा। आगामी चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को गौलूधिपुरम स्थित श्रीहरिदास परिसर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ब्रज प्रदेश की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपूर्ण ब्रज प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन की रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। संगठन के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ धरातल पर संगठन की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सभी 75 जिलों में सक्रिय कार्यकारिणी मौजूद है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में संगठन किन जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने भी संगठन की आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे।

Previous News

मथुरा में हत्याकांड का खुलासा, बहन के प्रेमी ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Next News

हरियाली अमावस्या पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम फूल बंगले में विराजे ठाकुर जी