Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार, मौसेरा भाई अब भी फरार

वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को राजपुर मार्ग पर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया। मामले में नामजद दूसरा आरोपी मौसेरा भाई चंद्रभान अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप वर्मन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने 21 जून 2026 को थाना वृंदावन में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जनवरी माह में किशोरी के सगे मामा दिलीप वर्मन और उसके मौसेरे भाई चंद्रभान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों का आरोप था कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी दिलीप वर्मन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल जिनेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल रितेश शामिल रहे।

वहीं पुलिस दूसरे नामजद आरोपी चंद्रभान की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

Previous News

भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में ‘संभव’ दिवस, 40 शिकायतें पहुंचीं; 6 का मौके पर निस्तारण

Next News

मारपीट मामले में नया मोड़, फर्जी FIR और नाबालिगों को फंसाने का आरोप