Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में ‘संभव’ दिवस, 40 शिकायतें पहुंचीं; 6 का मौके पर निस्तारण

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले ‘संभव’ दिवस के तहत मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई का नेतृत्व नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सुनीता कुमारी ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में प्रभावी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

भूतेश्वर जोन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अतिक्रमण से जुड़ी 2, सफाई से संबंधित 3 और लाइट से संबंधित 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

जनसुनवाई में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों को दर्ज करते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि ‘संभव’ दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराना और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Previous News

मां के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर जमीन पर लोन लेने का आरोप, राया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Next News

वृंदावन में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार, मौसेरा भाई अब भी फरार