Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के दूसरे सोमवार पर राया के शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बर्फ से बना शिवलिंग बना आकर्षण

सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर मथुरा के राया कस्बे में भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर नजर आए। शिवदत्त गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई, जबकि शाम होते-होते मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सावन सोमवार के विशेष अवसर पर मंदिर को फूलों और बर्फ से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में बर्फ से भगवान शिव का आकर्षक शिवलिंग तैयार किया गया, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

बर्फ से तैयार किया गया यह अनोखा शिवलिंग श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

मंदिर परिसर में पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के विशेष दर्शन और बर्फ से की गई सजावट को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

राया के इस शिव मंदिर में सावन सोमवार पर देखने को मिला यह नजारा आस्था, भक्ति और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम नजर आया।

Previous News

जैंत थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में पुरानी रंजिश में चंद्रपाल को मारी गोली, हालत गंभीर - पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Next News

यमुना में कूदी महिला को SDRF ने बचाया, CPR देकर लौटाई सांस - हालत गंभीर, आगरा रेफर