Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैंत थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में पुरानी रंजिश में चंद्रपाल को मारी गोली, हालत गंभीर - पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मथुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान में हुई, जहां कुछ लोगों ने चंद्रपाल नाम के व्यक्ति को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर गोली मार दी।

गोली लगने से चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous News

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में नारी शक्ति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Next News

सावन के दूसरे सोमवार पर राया के शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बर्फ से बना शिवलिंग बना आकर्षण