Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मौलवी अमीर अली शहीद के 176वें उर्स का आगाज, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

अयोध्या। रुदौली में प्रसिद्ध मौलवी अमीर अली शहीद रहमतुल्लाह अलैह के 176वें सालाना उर्स का आगाज हो गया। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रहीमगंज नई सराय मजरे हलीम नगर स्थित दरगाह पर उर्स के अवसर पर चादरपोशी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे और देश में अमन-चैन, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।

उर्स के मौके पर सपा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुद्वी मियां और समीर खान सांभा ने संयुक्त रूप से दरगाह पर चादर चढ़ाई। चादरपोशी के बाद रुद्वी मियां ने देश में शांति और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की।

इस दौरान उन्होंने 1857 की क्रांति में मौलवी अमीर अली के योगदान को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष को इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर के आसपास मेले का आयोजन भी किया गया है। अयोध्या के अलावा लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली और लखनऊ सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर जियारत के लिए पहुंच रहे हैं।

मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने मेला परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुजागंज और भेलसर चौकी पुलिस के साथ महिला पुलिसकर्मी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं और मेला परिसर एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि उर्स में आने वाले जायरीनों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

 
 
Previous News

तलाक से इनकार पर दामाद की पिटाई का आरोप, ससुरालियों पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप

Next News

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती