Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तलाक से इनकार पर दामाद की पिटाई का आरोप, ससुरालियों पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पति इमरान ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित सोमवार को न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

पीड़ित इमरान का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर लगातार तलाक देने का दबाव बना रही है। इमरान का दावा है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं और इसी वजह से वह उससे तलाक चाहती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित के मुताबिक, उसने पत्नी को तलाक देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की।

इमरान का आरोप है कि 8 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक नामजद लोग उसके पास पहुंचे। आरोप है कि लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

पीड़ित का दावा है कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसका आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Previous News

मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Next News

मौलवी अमीर अली शहीद के 176वें उर्स का आगाज, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ